6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज

6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज

क्रिकेट में छक्के मारते हुए आपने बहुत सारे बल्लेबाज देखने को मिले है लेकिन लगातार छक्का लगाना निश्चित रूप से एक मुश्किल काम है। इसीलिए बहुत कम खिलाड़ियों ने छह गेंद में छह लगाए है।

तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 6 बल्लेबाजों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिन्होंने छह गेंद में छह लगाने का कारनामा करके दिखाया है।

1. सर गारफील्ड सोबर्स- नॉटिंघमशायर, 1968
दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक, सर गारफील्ड सोबर्स, 31 अगस्त, 1968 को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने। सोबर्स फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

उन्होंने कप्तान के रूप में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए ग्लैमरगन के मैल्कम नैश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले ये रिकॉर्ड टेड एलेस्टन के नाम था जिन्होंने एक ओवर में सर्वाधिक 34 रन बनाये थे।

2. रवि शास्त्री- बॉम्बे, 1985
रवि शास्त्री ने 1984 में बॉम्बे और बड़ौदा के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में बाएं हाथ के स्पिनर तिलक राज के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उन्होंने उसी मैच में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक भी बनाया।

इसके साथ ही शास्त्री क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे। रवि शास्त्री हाल ही में आईपीएल 202 में कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए थे। इससे पहले वो भारत के हेड कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं।

3. हर्शल गिब्स- दक्षिण अफ्रीका, 2007
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हर्शल गिब्स वनडे मैच में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उनका यह कारनामा 2007 के वर्ल्डकप में सेंट किट्स, बस्सेटेरे में नीदरलैंड के डैन वैन बंज के ओवर में आया था।

गिब्स एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे और इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले बल्लेबाज बने। उस पारी के साथ, गिब्स ने चैरिटी के लिए 1 मिलियन डॉलर जुटाए क्योंकि स्पोंसर्स द्वारा एक कॉम्पिटिशन चलाया गया था।

4. युवराज सिंह- भारत, 2007
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में की जाती हैं। युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे।

5. एलेक्स हेल्स- नॉटिंघमशायर, 2015
एलेक्स हेल्स ने पिछले हफ्ते वार्विकशायर के खिलाफ नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के चयनकर्ताओं को अपनी क्षमता का परिचय कराते हुए लगातार छह छक्के लगाए थे।

बॉयड रैनकिन के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर हेल्स ने एक बड़ा छक्का लगाया और उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर भी इसे दोहराया। उन्होंने अगले ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक ली और लगातार गेंदों पर तीन और छक्के लगाकर लगातार छह छक्कों के अपने अनोखे कारनामे को पूरा किया लेकिन उन्होंने ये कारनामा दो अलग-अलग ओवरों में किया।

6. हज़रतुल्लाह ज़ज़ई- बल्ख लीजेंड्स, 2018
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2018 के 14वें गेम के दौरान हज़रतुल्ला ज़ज़ई ने बल्ख लीजेंड्स के खिलाफ काबुल ज़वानन की तरफ से खेलते हुए छह छक्के जड़ दिए थे।

बल्ख लीजेंड्स 244 के विशाल स्कोर का बचाव कर रहे थे, और बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुल्ला मजारी पारी का चौथा ओवर करने आए। ज़ज़ई ने उनके ओवर में छह छक्के जड़े। उस ओवर में एक वाइड सहित 37 रन बने थे।

7. कायरन पोलार्ड- श्रीलंका, 2021
इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाये थे। वहीं जब लक्ष का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से पोलार्ड बल्लेबाजी करने आये तो उन्होंने अकीला धनंजय के ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे।

दिलचस्प बात यह है कि अकीला ने इससे पहले इसी मैच में हैट्रिक ली थी। उन्होंने इस मैच में 11 गेंद में 6 छक्के जड़ते हुए 38 रन की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया था।

bollywoodstory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bollywood Story

Bollywood Story · पीली साड़ी में दिलकश लग रही हैं अनुपमा परमेश्वरन;फैंस को उनका नया अवतार काफी · शेखा महरा, द दुबई प्रिंसेस – बायो, नेट .

小額貸款金融網

無需提供任何收入證明文件,最長可以高達72個月借款期,官網https://www.special-bank.com/,想借錢就借,辦理手續簡單輕鬆借錢。

不管你徵信如何,不需要抵押,也可以輕鬆借到錢,點擊宜蘭借錢,最快當天就可以放款到帳,解決你的資金困難問題。