भोजपुरी हसीना मोनालिसा ने मरून ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटोज ने मचाया तहलका

भोजपुरी हसीना मोनालिसा ने मरून ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटोज ने मचाया तहलका

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने अभिनय के साथ ही कातिल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय से छाप छोड़ी है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर करती रहती हैं।

अपने हर लुक से वह खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मोनालिसा एथनिक के साथ ही वेस्टर्न में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह देसी अंदाज में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उन्हें मेजंटा कलर के आउटफिट में किलर पोज देते देखा जा सकता है। मोनालिसा ने तकरीबना दस तस्वीरें साझा की हैं और हर तस्वीर में उनका अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है। लोग उनकी पोस्ट पर एक के बाद एक कमेंट करते नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने अपनी ये लेटेस्ट तस्वीरें साझा करते हुए लिखा-“ये हैं कल (गुजरा हुआ कल) की फीलिंग्स”। अपने इस देसी लुक में मोनालिसा ने ब्रालेट ब्लाउज के साथ लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। ओपन स्ट्रेट हेयर के साथ मैचिंग लिपस्टिक शेड और कानों में झुमके, गले में नेकलेस व हाथों में चूड़ियां पहने मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

मोनालिसा की ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस हमेशा की तरह उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की”। दूसरे ने लिखा- बहुत खूबसूरत। इसी तरह से अन्य भी, अमेजिंग, फंटास्टिक, वंडरफुल, सुपर और क्यूट जैसे कमेंट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दिल व फायर इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसा रहे हैं।

bollywoodstory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *